Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

Aur Koi..

कोई प्यार की हद बनाता रह गया, और कोई बेहद प्यार कर गया । कोई सब पाकर भी अधूरा रह गया, और कोई सब खोकर भी पूरा हो गया ।  कोई तन्हाई की वजह ढूंढता रह गया, और कोई तन्हाई में एक जीवन जी गया। ------------------------------------------ अलविदा इस रिश्ते की नियति थी शुरुआत से तो क्यूँ  दिल दुखता है दूर जाने की बात से ------------------------------------------

Kun Hai?

प्यार का इज़हार भी है और इक़रार भी, फिर दूरिओं की ये दीवार क्यूँ हैं? ये परिंदे तो ऊँची उड़ान भरना जानते हैं, फिर पंखों में ये बेड़ियां क्यूँ हैं? दिल तो धड़कता है इक दूजे के लिए, फिर हसरतों पर ये जकड़न क्यूँ हैं? सांसों की गर्मी में एकसी महक है , फिर दीदार को ये इंतज़ार क्यूँ हैं? हसरतें तो साथ में आसमान छूने की हैं, फिर चेहरे पर ये इंकार क्यूँ हैं? -------------------------------------------- pyar ka izhar bhi hai aur iqrar bhi phir durion ki ye deewar kun hai? ye parinde to udna bhi jante hain, par pankhon me ye bedian kun hai? dil to dhadakta hai ek duje ke lie. phir hasraton par ye jakdan kaisi hai? sanson ki garmi me eksi mahak hai, phir deedar ko ye intezar kun hai? hasratein to sath me asman chune ki hain, phir chehre pe ye inkaar kun hai?