जीवन कितनी तेज़ी से बदलता जा रहा है पल हर पल उंगलिओं से फिसलता जा रहा है कल ही की तो बात है जब स्कूल में प्रियंका Ms World nominee है ये पता चला था मन ख़ुशी से उछल बल्लियों हो गया था जब वो Ms World बन गई हमने ये सुना था बात करते थे, लाइफ हो तो ऐसी जीवन में आये हो तो कुछ कर के जाओ २१ की उम्र में कहो न प्यार है के ह्रितिक जैसी कुछ fame पाओ तब 'youth icon' contests की जरुरत ही न होती थी सचिन की ये कुर्सी हमेशा फिक्स होती थी अब 'youth icon' में orkut जगह बना रहा है जीवन बड़ी तेज़ी से बदलता जा रहा है power-cut तो एक मामूली बात होती थी उन दिनों तो पर अब ये मुद्दा जीवन में एक ख़ास है वजह बस इतनी है की कल सुबह ८ की बस पकड़नी है और अभी रात के १२ बजे हैं, बिजली की न कोई अरदास है कभी 'love' मूवी hot होती थी हमारे लिए अब रात को धीमे गाने सुनने की ख्वाइश है पहले वक़्त कटता नहीं था, ये विषय प्रधान होता था अब वक़्त ही नहीं है, बस ये ही जुमला हमारी ज़ुबान होता है पल हर पल उंगलिओं से फिसलता जा रहा है जीवन कितनी तेज़ी से बदलता जा रहा है --- Jeevan kitni te...
'Pratibimb' means image. Image of mind, soul and feelings. It is about the world, the wild, the live, the dead. It is about me and you.